बिना एसी-पंखे के ठंडा रहेगा इंदौर का नया नगर निगम

-
20 साल तक रंग-रोगन की जरूरत नहीं
-
452 करोड़ में बनेगा, 25% हिस्सा रहेगा ग्रीन
इंदौर इंदौर नगर निगम के लिए प्रस्तावित अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल मुख्यालय भवन के निर्माण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बिल्डिंग में दो खंडों में 8 मंजिलें होंगी। इसमें 45 विभागों के ढाई हजार कर्मचारियों के बैठने के इंतजाम किए जाएंगे। 500 लोगों की क्षमता के साथ जन शिकायत केंद्र भी बनाया जाएगा। यहां प्रदर्शनी हॉल और सार्वजनिक कैफेटेरिया भी होगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 452.89 करोड़ रुपए है।यहां एक बार में 620 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। बिल्डिंग का 25 प्रतिशत भाग हरा-भरा रहेगा। इसकी डिजाइन ऐसी होगी कि बिना एसी और पंखों के भी ठंडक महसूस होगी। रोशनी भी पर्याप्त रहेगी। प्रत्येक फ्लोर पर बिजली बचत के उपाय किए जाएंगे। वहीं रूफ टॉप पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी रहेगा।इसके साथ ही इस बिल्डिंग को अगले 20 साल तक रंग रोगन करने की जरूरत नहीं होगी।