info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

इंदौर। 
इंदौर की विधानसभा चार में हुए हंगामे और मारपीट के मामले में एकलव्य गौड़ के बाद अब कांग्रेसियों पर भी केस दर्ज हो गया है। यहां की सिंधी कॉलोनी में दोपहर में कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद शाम को इंदौर-4 से विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ और उनके एक समर्थक के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने के आरोप में केस दर्ज हुआ। इसके बाद देर शाम इसी मामले में एक और FIR हुई है।  इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्षल गोलू अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी पर एफआईआर की गई है। उन पर आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ है। यह सभी एकलव्य गौड़ और समर्थकों के साथ हुए विवाद के बाद जूनी थाने पर समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने पहले गौड़ और उनके साथी पर केस दर्ज किया और अब कांग्रेसियों पर भी केस किया गया। फरियादी विजय सिंह चौहान की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मारपीट की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। फरियादी का कहना है कि मामला सिंधी कॉलोनी चौराहे का है। दोपहर दो बजे वह पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की सूचना पर वहां पहुंचा था। तभी सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य सभी ने उसे रोका और धमकाते हुए जाति सूचक शब्द कहे।

Bhopal   18/11/2023