राउ।
इंदौर की इंदौर राऊ में गुरुवार रात बड़ा बवाल हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जब पुलिस ने हालात नहीं संभले तो आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामला जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान के विवाद का है। भंवरकुआं क्षेत्र के जीत नगर क्षेत्र में दोनों का विवाद हो गया और कुछ ही देर में दोनों के कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए। बताया जा रहा है कि जनता के बीच शराब, पैसे और गिफ्ट बांटने की बात पर यह विवाद हुआ। राऊ से कांग्रेस ने जीतू पटवारी को टिकट दिया है और भाजपा ने मधु वर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीत नगर में उन्हें कांग्रेसियों के द्वारा शराब और पैसे बांटने की खबर मिली। जब वे वहां पर पहुंचे तो कांग्रेसी मारपीट करने लगे। इस दौरान पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान से भी मारपीट की गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बल प्रयोग किया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।
Bhopal 17/11/2023