info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

भोपाल।

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग हो रही है। छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं। छतरपुर जिले के राजनगर से विधायक विक्रम सिंह नाती राजा पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के प्रयास किया गया। फायरिंग में उनके ड्राइवर सलमान खान की मौत हो गई है। विक्रम का आरोप है कि हमला भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने कराया। मामले में दोनों के समर्थक थाने में आमने-सामने हो गए हैं। 

  • शुजालपुर में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इंदर सिंह परमार के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। इस दौरान मंत्री परमार भी मौजूद थे। यहां मशीन खराब होने के कारण 40 मिनट तक मतदान भी बंद रहा।
  • छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सौंसर में वोट डाला। इंदौर-1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने भी मतदान किया।
  • जबलपुर में साइंस कॉलेज के पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हो गई। सिर्फ एक वोट ही डाला जा सका।
  • खिलचीपुर के पिपली बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र की EVM में वोटिंग शुरू होते ही खराबी आ गई। इसे सुधारने के बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ।
  • सतना विधानसभा के मतदान केंद्र पर करीब एक घंटे तक वोटिंग शुरू नहीं हो सकी।
  • नागौद विधानसभा के कुलगढ़ी में मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आ गई। मतदान देरी से शुरू हुआ।
  • चित्रकूट के मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने के कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया।
  • मैहर में विष्णुपुर मतदान केंद्र में दो स्थानों पर बरकुला और अमातारा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।
  • सतना के वेंकट में बने मतदान केंद्र की EVM खराब होने से मतदान शुरू नहीं हुआ। बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
Bhopal   17/11/2023