info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

राहुल गांधी ने विदिशा में सभा को संबोधित करते हुए कहा- मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी। मोदी, शिवराज, अमित शाह ने मिलकर चुनी सरकार को चोरी किया। राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तोमर के बेटे के अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। जिनमें वो करोड़ों रुपए की बात कर रहा है। इस पर मोदी कुछ नहीं बोलते? अब तक उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के विधायक खरीदे: यहां करोड़ों रुपए देकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदकर सौदा करके, जो आपका निर्णय था। जो आपके दिल की बात थी। उसे बीजेपी के नेताओं ने, प्रधानमंत्री ने कुचलने का काम किया। आपके साथ धोखा किया। किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया।

एक कारखाना दिखा दो जो मोदी ने खोला: मोदी जी अपने हर भाषण में कहते हैं हमने यहां 500 कारखाने खोले हैं। एक दिखा दो मुझे, जो कारखाना मोदी ने खोला हो। अमित शाह ने, शिवराज सिंह चौहान ने। मैं देखना चाहता हूं, कहां है ये कारखाना। एक भी नहीं है।

तोमर के बेटे पर मोदी कुछ नहीं बोलेंगे: बीजेपी ने हमारी सरकार क्यों चोरी की। क्योंकि ये चोरी करना चाहते हैं। इन्होंने व्यापम के जरिए 1 करोड़ लोगों को भविष्य बेच डाला। 40 लोगों की हत्या हुई। मोदी ने जांच कराई? आपने मंत्री तोमर के बेटे का वीडियो देखा? उसके अलग-अलग वीडियो हैं। वो करोड़ों की बात कर रहा है। उस बारे में मोदी कुछ नहीं बोलेंगे?

हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं: हम बीजेपी से लड़ते हैं। कर्नाटक में हमने इनको मारकर भगाया। हिमाचल प्रदेश में मारकर भगाया। नफरत के साथ नहीं। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं। हम मारते नहीं हैं। मगर मध्यप्रदेश में प्यार से मारकर हमने इनको भगाया है। कहा कि यहां तुम्हारी जगह नहीं है।

कर्जा माफी की बात पर किसानों को लाठी मिलती है: किसान कहते हैं कर्जा माफ करो। लाठी मारकर टांग तोड़ दी जाती है। अडाणी जी आते हैं तो लाल कारपेट बिछा दिया जाता है। यहां दो हिंदुस्तान बसा रखे हैं। एक में अमीर हैं दूसरे में गरीब किसान। मैं कहता हूं एक हिंदुस्तान होना चाहिए। उसमें सबकी इज्जत होनी चाहिए।

मैं गारंटी देता हूं किसानों का 2 लाख तक कर्जा माफ होगा: हम किसान, मजदूर के जेब में पैसा डालते हैं। यहां हमने कर्जा माफी की बात की। मैं यहां आपको गारंटी दे रहा हूं। चुनाव बाद मध्यप्रदेश में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा। अगर किसान और मजदूर मजबूत नहीं हैं, तो देश मजबूत नहीं है।

मोदी का चेहरा 24 घंटे टीवी पर दिखता है: अभी भाषण चल रहा है। यहां कितने मीडिया वाले है। एक कैमरा लगा है। मोदी के सामने 50-100 कैमरा क्यों लगे रहते हैं। मोदी का चेहरा आपको 24 घंटे टीवी पर देखने को मिलेगा। मोदी का चेहरा आता है, हिंदू धर्म की बात करेंगे। हिंदू-मुस्लिम की बात करेंगे। एक दूसरे से लड़ाएंगे।

Bhopal   14/11/2023