info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

भोपाल के शाहजहांनाबाद में रहने वाले युवक की मंदसौर जिले के दलौदा में मौत हो गई। शव कुएं में पड़ा मिला, चेहरे पर चोटों के निशान थे। मौत से पहले उसकी आखिरी बार मां से फोन पर हुई बातचीत हुई थी। जिसमें उसने एक व्यक्ति का नाम लेकर बताया था कि वह उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। अगर कॉल नहीं करूं तो समझ जाना मैं नहीं रहा। मेरी जान को खतरा है। मुझे कॉल कर चेक करती रहना। जावरा की हुसैन टेकरी थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दलौदा थाना क्षेत्र में उसका शव मिला था। मामले में परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

भाई ने कहा- जियारत के लिए गया था दरगाह

मृतक के भाई आरिफ खान ने बताया कि मेरा छोटा भाई चांद खान (40) प्लंबिंग वर्क के ठेके लेता था। वह रेजिमेंट रोड शाहजहांनाबाद में स्थित एक अपार्टमैंट में रहता था। 21 अक्टूबर को वह हुसैन टेकरी जावरा पर जियारत के लिए गया था। 22 अक्टूबर की रात 1:20 बजे उसने मां परवीन बानो के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उसकी जान को खतरा है। उसमान नाम का एक व्यक्ति उसकी हत्या करना चाहता है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश कर रहा है। वह ऐसा क्यों करना चाहता है, यह बताने से पहले ही उसने कॉल कर डिस्कनेक्ट कर दिया। आखिरी कॉल भी उसने मोहम्मद नाम के दोस्त के मोबाइल से किया था।अगले दिन मैं भाई तलाश में जावरा रवाना हुआ। उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद 23 अक्टूबर को हुसैन टेकरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद 25 अक्टूबर को चांद की बॉडी मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में एक कुएं में मिली। उसके चेहरे को पत्थर से कुचलने के निशान थे। पुलिस ने कॉल कर मां को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हम जावरा से 18 किलो मीटर दूर स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त की। बॉडी को भोपाल लाने के बाद उसे दफना दिया। आरिफ का कहना है भाई की हत्या की गई है। मंदसौर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसकी शिकायत एसपी से भी की है।

Bhopal   07/11/2023