info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

इंदौर। 
इंदौर 1 में भाजपा की सभा में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो ग्रुप बन गए। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। मौके पर तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद विवाद खत्म हुआ। विवाद के आधे घंटे बाद कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे और सभा को संबोधित किया। विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इधर, मुरैना जिले में महिला मतदाताओं को साड़ियां बांटने का मामला सामने आया है। जिले के अंबाह में महुआ इलाके के मढ़ैया वाले हनुमान ‎मंदिर पर साड़ियां बांटने पर पुलिस ने अज्ञात चुनाव प्रचारकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साड़ियों के रेपर पर कमल का फूल छपा है।‎ मंदिर के महंत ने बताया कि शनिवार ‎को एक गाड़ी मंदिर पर आई और ‎उसने मंदिर पर मौजूद महिलाओं को‎ साड़ी का वितरण किया है। अंबाह के रछेड गांव और जौरा में भी इसी तरह के VIDEO सामने आए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि मुरैना जिले की सभी विधानसभाओं में भाजपा वोटरों को लुभाने का काम कर रही है। एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर से महिलाओं को बर्तन बांटा जा रहा है।
शिवराज बोले-दिग्विजय-कमलनाथ के पार्ट में कांग्रेस पिस रही
सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस के दो पार्ट हो गए हैं, एक पार्ट दिग्विजय सिंह का, एक पार्ट कमलनाथ का है। दोनों के पार्ट में कांग्रेस पिस रही है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करने की कवायद चल रही है। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं।'

Bhopal   06/11/2023