info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

भोपाल।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र गुप्ता नर्मदा अंचल की विधानसभा में होने वाली प्रेसवार्ताएं आयोजित करेंगे।  भूपेंद्र गुप्ता पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे। इसे लेकर संगठन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष पूरी व्यवस्था देखेंगे। आज शनिवार को होशंगाबाद में पहली प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसके बाद 5 नवंबर को छिंदवाड़ा और 6 नवंबर को बैतूल में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। 

Bhopal   04/11/2023