info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उत्तरकाशी आ रही ड्रिलिंग मशीन ऋषिकेश में खाई में गिरी:वर्टिकल ड्रिलिंग की 1 मशीन पहुंची, टनल में 9 दिन से फंसे 41 लोग      ★★ छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल      ★★ करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष      ★★ संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हुआ हमास।     
...

इंदौर।
 एचआइवी पीड़ित मरीज को पीटने वाले डाक्टर ने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश। हालात गंभीर होने से डाक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टर का आइसीयू में इलाज चल रहा है। मामले में एमवाय अस्पताल के डाक्टरों ने काम बंद कर दिया। रात में काफी हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उधर, जूनियर डाक्टरों ने संभागायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। यहां तक कि होस्टल में रहने वाले विद्यार्थी भी पहुंच गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप, मामला दबाने की कोशिश
इस बीच मरीज को थप्पड़ मारने वाले डाक्टर को निलंबित कर दिया। समयावधि खत्म होने के बावजूद समिति ने रिपोर्ट नहीं सौंपी। पीड़ित परिवार ने मामले को दबाने का आरोप भी लगाया। सूत्रों के मुताबिक, डाक्टर के खिलाफ कई लोगों ने बयान दर्ज करवाए। जांच चलने से मानसिक रूप से परेशान डाक्टर ने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। तत्काल सहपाठी अस्पताल लेकर आए।

Bhopal   04/11/2023