info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ उज्जैन मक्सी रोड पर ट्राली और बस में भिड़ंत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत      ★★ भोपाल में एडीआरएम रहे गौरव सिंह पर लगे बलात्कार के मामले में यू टर्न कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद गौरव सिंह ने फरियादी महिला पर एजेके थाने में दर्ज कराई एफआईआर मिथ्य साक्ष्य और छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज डालने पर दर्ज कराई गई एफआईआर -----------      ★★ ब्रेकिंग NIA की उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में करीब 100 लोकेशन पर छापेमारी      ★★ मप्र भाजपा के पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का भोपाल में हार्टअटैक से निधन     
...

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा किया और साथ ही जाति के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। थरूर मंगलवार को शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि क्या सरकार डिवाइड एन्ड रूल की नीति पर चल रही है? उन्होंने कहा कि जिन्होंने धर्म आधारित राजनीति को सुना वे पाकिस्तान चले गए। बाकी गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल के भारत को चुना। हमने सबके लिए भारत बनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े विचारधारा ने तब भी इसे पसंद नहीं किया, अब भी पसंद नहीं है। कांग्रेस संविधान को पूरा सम्मान देना चाहती है। कोई हिन्दू खतरे में नहीं है, संविधान जरूर खतरे में है। ऐसे ही चलता रहा तो पार्टिशन इन द स्वाइल ऑफ इंडिया हुआ था, अब पार्टिशन इन सोल ऑफ इंडिया होगा।

भारत की धार्मिक विविधता का उदाहरण 1971 का पाकिस्तान युद्ध है। इस युद्ध में भारतीय सेना की विभिन्न कमानों की अगुआई पारसी, सिख, मुस्लिम, ईसाई आदि धर्मों के लोग थे।

इंदौर   04/04/2023