info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

नर्मदापुरम में जिला न्यायालय की शपथ आयुक्त अधिवक्ता सरिता राय पति स्व. रजनीकांत दुबे (71) की मौत हो गई। उनका शव घर के टॉयलेट में मिला है। वे पुराने कमिश्नर कार्यालय के पास रहती थीं।

इसी मकान में जन शिक्षण संस्थान का कार्यालय भी संचालित होता है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक उनका शव टॉयलेट में मिला है। मौत के पहले उन्होंने उल्टी की है। इसके सबूत भी वहां मिले हैं। संभवतः अधिवक्ता सरिता राय नहाने के लिए गई होंगी, इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ, जब शिक्षण संस्थान कार्यालय के एक कर्मचारी ने घर का गेट काफी देर तक बंद देखा। वह घर के पास पहुंचा। खिड़की से झांककर देखा तो कोई नजर नहीं आया।

अंदर से बदबू आने पर उसे संदेह हुआ। आवाज लगाई तो किसी ने उत्तर नहीं दिया। गेट अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी गई। टीआई विक्रम रजक ने बताया टॉयलेट के पास अधिवक्ता सरिता राय दुबे का शव मिला। कमरा अंदर से बंद था। मर्ग कायमी कर मामले को जांच में लिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता केके थापक ने बताया शुक्रवार को वे न्यायालय आई थीं। उनके पति का पहले निधन हो चुका है। वे यहां रहकर वकालत करती थीं।

Bhopal   14/03/2023