info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

 

इंदौर में रिटायर्ड डॉक्टर की सी-21 मॉल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे रीढ़ की हड्‌डी की बीमारी से ग्रसित थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया।

डॉ. मनमोहन (75) सोनी चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए है। सोमवार सुबह वे 11 बजे बगैर खाना खाएं ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। सी-21 मॉल के बाहर ड्राइवर से वे शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। तीन घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा। इस बीच ड्राइवर ने उन्हें कॉल भी किया तो उन्होंने कहा-थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे दूसरी मंजिल से कूद गए हैं। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला। वह सीधे डीएनएस अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।

बेटी के पास जाने वाले थे मुंबई
डॉ. सोनी की एक ही बेटी है। वह मुंबई में रहती है। जानकारी मिलने के बाद वह परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई। डॉ. सोनी की दो दिन पहले ही MRI की गई थे। वे इलाज के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे।

खुदकुशी से पहले घंटों मॉल में घूमते रहे
जिन हालातों में खुदकुशी की गई है उससे आशंका जताई जा रही है कि वे सुबह घर से इसी मंशा से निकले थे। कई घंटों तक वह मॉल में घूमते रहे और बाद में दूसरी मंजिल से कूद गए। सिर के बाल गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थी। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर में C-21 मॉल से गिरने से डॉक्टर की मौत:सिर के बल गिरे; बीमारी के चलते सुसाइड की आशंका

Indore   13/03/2023