info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस 13 मार्च को भोपाल में बड़ा आंदोलन करेगी। जवाहर चौक से राजभवन तक कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक और प्रदेश भर के कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। चुनावी साल में इस शक्ति प्रदर्शन के पहले कांग्रेस में पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी के पद को लेकर बहस तेज हो गई है। जीतू पटवारी ने गुरुवार को पत्र जारी कर खुद को कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बता दिया। इस लेटर पर तंज कसते हुए BJP प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने इसे कमलनाथ को चुनौती बता दिया। साथ ही, इसे कांग्रेस में कन्फ्यूजन बताया।

इस मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर ऐसा कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया। इसी बीच, केके मिश्रा बोले- जीतू पटवारी हमारे लड़ाकू विमान हैं।

22 जनवरी 2023 को जारी प्रेसनोट के शब्द

'दो महीने पहले AICC ने मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित की थी। एमपी कांग्रेस की ओर से जारी किए गए प्रेसनोट में नई कार्यकारिणी में कमलनाथ का कद बढ़ने की बात कही गई थी। इसी में आगे लिखा था कि पिछली कमेटी में कमलनाथ के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष थे। इस बार कोई कार्यकारी अध्यक्ष नहीं।

राजनीतिक मामलों की कमेटी के प्रमुख भी बनाए गए कमलनाथ। राजनीतिक मामलों की कमेटी में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ नकुलनाथ भी शामिल। भोपाल जिला अध्यक्ष का पद होल्ड पर रखा गया। मानक अग्रवाल की वापसी। राजीव सिंह का कद बढ़ा संगठन प्रभारी महामंत्री की जगह उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी बने। नई कमेटी में 50 उपाध्यक्ष बनाए गए पिछली कमेटी में 80 से अधिक उपाध्यक्ष थे। नई कमेटी में 105 महामंत्री बनाए गए पिछली कमेटी में 250 महामंत्री थे।'

 

अब संगठन प्रभारी के बयान सुनिए

शुक्रवार को पीसीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह से पूछा गया कि क्या जीतू पटवारी अभी भी मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं? बीजेपी उनके पत्र को कमलनाथ को चुनौती बता रही है। इसके जवाब में राजीव सिंह ने कहा- इसमें चुनौती वाली बात नहीं है। हम लोग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलते हैं। आप कोई ऐसा निर्देश बता दें, जिसमें जीतू पटवारी कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं हैं। अगर वो एआईसीसी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे, तो आगामी आदेश तक वो हैं। इसी बीच केके मिश्रा बोले- जीतू पटवारी हमारे लड़ाकू विमान हैं। आप चिंता न करें।

दोबारा सवाल पूछा तो बोले- AICC के निर्देश स्पष्ट नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोबारा जब संगठन प्रभारी राजीव सिंह से दोबारा जीतू पटवारी के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा गया तो वे बोले– जीतू पटवारी पिछली कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष थे। अभी हमारे पास एआईसीसी के स्पष्ट निर्देश नहीं हैं, इसलिए आगामी आदेश तक वे काम करते रहेंगे।

बीजेपी बोली- प्रदेश कांग्रेस में सिर्फ कंफ्यूजन

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस गुटों में बंटी है। जीतू पटवारी को कांग्रेस के अंदर ही चुनौती मिल रही है। कांग्रेस नेता पटवारी को कार्यकारी अध्यक्ष नहीं मानते। वो खुद को कार्यकारी अध्यक्ष बताने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है।

Bhopal   10/03/2023