info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

भीड़ नीचे उतरने के लिए चिल्लाती रही; पैर और सिर में गंभीर चोट 

मंडला में एक युवक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूद गया। उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम सागर की गुरुवार शाम की है। इसका वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान लखन साहू (21) पिता शम्भू प्रसाद साहू के रूप में हुई है। वीडियो में वो पानी की टंकी पर खड़ा दिख रहा है। नीचे मौजूद लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। करीब पांच मिनट तक चले घटनाक्रम में बाद उसने छलांग लगा दी। ये देख लोगों की चीख निकल गई।

लखन पहले हाट-बाजार के टीनशेड फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह लुढ़ककर फर्श पर गिरा। गांव के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। उन्होंने परिजन को सूचना दी और वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके माता-पिता से बात की है। वे घटना के वक्त दूसरे गांव गए हुए थे, इसलिए बेटे के टंकी से कूदने के वजह उनको भी मालूम नहीं है।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया

कोतवाली थाना प्रभारी जनक सिंह रावत का कहना है कि युवक अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे, तभी उसके टंकी से छलांग लगाने की वजह का पता चल सकेगा। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल जांच और इलाज जारी है।

 

Mandla   10/03/2023