info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM शिवराज:BJP विधायक नारायण की प्रेशर पॉलिटिक्स के बाद पूर्व सीएम की मूर्ति से हटेगा पर्दा

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण होगा। भोपाल के व्यापमं चौराहे पर दो सालों से अनावरण का इंतजार कर रही पूर्व सीएम की प्रतिमा को लेकर बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण का ऐलान किया था इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई। तीन साल की जद्दोजहद के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद अर्जुन् सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

बारिश ने बदला समय

तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम मंगलवार सुबह 10 बजे तय किया गया था। लेकिन सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते शाम 5 बजे प्रतिमा का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मौजूद रहेंगे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नानके पेट्रोल पंप से हटाई गई थी प्रतिमा

11 अक्टूबर 2019 में कमलनाथ सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थापित की गई थी। यहां पर पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। इस प्रतिमा के लगने के बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। इसके बाद नगर निगम ने पूर्व सीएम की प्रतिमा को यहां से हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने आपत्ति भी जताई थी। जिस प्रतिमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कांग्रेस नेता कई बार अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग कर चुके थे।

अब जानिए अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बयान

पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जन्म जयंती पर पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कमलेश्वर पटेल ने भोपाल में कई सालों से लगी पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर सरकार को धमकी देते हुए नाराजगी जाहिर की थी। कमलेश्वर पटेल ने कहा- स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जो लोग अनावरण नहीं करने दे रहे हैं, वो ये जान लें कि कल इनकी फोटो भी ऐसे ही ढंकी रहेगी। दाऊ साहब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, भारत के मानव संसाधन मंत्री, राज्यपाल से लेकर कई अहम पदों पर रहे। वे देश की धरोहर हैं, किसी दल विशेष की बात नहीं है। भाजपा सरकार के नेताओं को यह सोचने की जरूरत है। यहां कई ऐसे लोगों की प्रतिमाएं लग गई हैं, जिनका देश को आगे ले जाने में एक प्रतिशत रोल नहीं रहा। आरएसएस के कई लोगों की मूर्तियां लगा दी गईं, भवन बना दिए गए। सरकार बदलने के बाद ये सब बदला जा सकता है। सरकार में बैठे मंत्रियों, नेताओं को इस बात को सोचना चाहिए, जितनी जल्दी हो सके सरकार को उनकी मूर्ति का अनावरण करना चाहिए

बीजेपी विधायक ने बताया था विंध्य का अपमान

भोपाल के व्यापमं चौराहे पर लगी अर्जुनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- कुछ दिन पहले यहां से गुजरा था। देखा कि ढाई साल बाद भी विंध्य के गौरव और पूर्व सीएम अर्जुनसिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का जल्द अनावरण कराएं अन्यथा 4 मार्च को अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर विंध्य के लोग खुद प्रतिमा का अनावरण कर देंगे।

Bhopal   07/03/2023