info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

भोपाल। आम आदमी पार्टी मप्र के अगले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मप्र की राजनीतिक नब्ज टटोलने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान भोपाल आ रहे हैं।

मप्र में आम आदमी पार्टी के धमाकेदार इंट्री होने वाली है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। 14 मार्च को पार्टी भोपाल में ताकत दिखाने की कोशिश करेगी। केजरीवाल और मान की मौजूदगी में भोपाल में बड़ी सभा करने की तैयारी है। 

आप पार्टी ने मप्र ईकाई को भंग कर दिया है। पार्टी के प्रभारी संदीप पाठक संभावित पदाधिकारियों की सूची बना रहे हैं। 14 मार्च को पार्टी के प्रदर्शन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

बसपा का विकल्प बनेगी आप!

मप्र में लंबे समय से दो पार्टी सिस्टम बना हुआ ह। तीसरी कोई भी पार्टी यहां सफल नहीं हुई है। मप्र बसपा अभी तक वोट काटने वाली और कांग्रेस भाजपा के असंतुष्टों को टिकट बेचने वाली पार्टी रही है। मप्र में बसपा का वोट बैंक लगभग 7 प्रतिशत रहा है। लेकिन इस बार बसपा का आधार खिसक गया है। भीम आर्मी, जयस और ओबीसी मिलकर बसपा को कमजोर कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आप पार्टी बसपा का विकल्प हो सकती है। कांग्रेस भाजपा के असंतुष्ट नेता अब बसपा के बजाय आप पार्टी से टिकट लेने पर विचार कर सकते हैं।

Bhopal   05/03/2023