info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     
...

इंदौर में महिला कांग्रेस ने कमिश्नर ऑफिस घेरा। महिलाओं पर हो रहे अपराध और नाइट कल्चर के विरोध में कांग्रेस नेत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कांग्रेस नेत्रियों ने अपना विरोध जताया। प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा केस सहित 9 मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया।

चलिए जानते है इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने क्या कुछ मांगें रखी…

बुधवार सुबह इंदौर शहर महिला कांग्रेस के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां कमिश्नर ऑफिस पहुंची। इंदौर कांग्रेस के कई नेता भी इस प्रदर्शन भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर महिला कांग्रेस नेत्रियों में रोष नजर आया। बेटियों के लिए असुरक्षित मध्यप्रदेश...बिना संस्कृति और संस्कार मानव जीवन में हो जाता है अंधकार… जैसे पोस्टर महिलाओं के हाथों में दिखे। महिलाओं पर हुए अपराध की पेपर की कटिंग के पोस्टर से भी उन्होंने अपना विरोध जताया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल और इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कमिश्नर ऑफिस गेट पर पहुंचे। यहां कांग्रेस नेत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की निर्मम हत्या को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में रखी 9 मांगें -

इंदौर शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए ज्ञापन में 9 मांगें रखी गई।

- प्रिंसिपल की शिकायत को नजर अंदाज करने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ हत्या का षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज किया जाए।

- निलंबित किए गए थाना प्रभारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

- प्रिंसिपल की हत्या करने वाले आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानान्तरित किया जाए।

- प्रदेश सरकार महिलाओं पर हुए अत्याचार पर श्वेत पत्र जारी करें।

- महिलाओं पर अत्याचार के सारे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानान्तरित किया जाए।

- महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की सुनवाई के लिए अलग से न्यायालय बनाया जाए।

- इंदौर सहित प्रदेश के हर शहर में महिला थाने को मजबूत बनाया जाए।

- महिलाओं की हर शिकायत सभी व महिला थाने पर दर्ज हो यह व्यवस्था की जाए।

- इंदौर में सबसे पहले नाइट कल्चर बंद हो, नाइट क्लब और पब की आड़ में रात में होने वाले हुडदंग और अश्लीलता शहर नहीं चाहता है।

महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार - विभा पटेल

प्रदेश महिला अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। पदस्थापनाओं में जो राजनीति हो रही है उसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे है और महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे है। ये प्रदर्शन हर जिला स्तर पर हो रहे है। लगातार ये प्रदर्शन करते रहेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे की वे अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करें। इसके साथ ही उन्होंने मंहगाई को लेकर भी निशाना साधा।

नाइट कल्चर बंद कराना चाहते है - डागा

इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा ने कहा कि विमुक्ता शर्मा जी के साथ जो हुआ, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। इसके विरोध में हमने ये प्रदर्शन किया। नाइट कल्चर को लेकर उन्होंने कहां कि इंदौर की सभ्यता ये नहीं है कि नाइट कल्चर में पब में लड़कियां रात गुजारे। इसलिए हम नाइट कल्चर बंद कराना चाहते है। हम महिलाओं पर हो रहे अपराधों को बंद कराना चाहते है। हम महिलाओं के लिए खड़े रहेंगे और महिला कांग्रेस महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ेगी।

Indore   01/03/2023