पाकिस्तानी हिंदू अब... CAA लागू होने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने यूं जाहिर की खुशी

Updated on 12-03-2024 12:29 PM
नई दिल्ली: भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून लागू हो गया है। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से सीएए कानून लागू करने की घोषणा की है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने में आसानी करेगा। कानून लागू होने पर पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपनी प्रतिक्रिया दी है।


दानिश कनेरिया ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार को हमेशा समर्थन करते हैं। कनेरिया ने सीएए कानून लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। फिर कनेरिया ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को धन्यवाद।

कनेरिया के साथ हुआ भेदभाव

दानिश कनेरिया कई बार पाकिस्तान क्रिकेट में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान स्पिनर कनेरिया शाहिद अफरीदी पर भी हिंदू होने की वजह से भेजभाव करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे खेले हैं। 2010 में 43 साल के कनेरिया पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम में जगह मिली लेकिन सीरीज में खेलने से रोक दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
पेरिस ओलिंपिक में ट्रैक इस बार बैंगनी कलर का होगा। सामान्य रूप से ट्रैक लाल कलर में होता है। टोक्यो में हुए ओलिंपिक गेम्स में ट्रैक लाल कलर का था।पेरिस…
 15 April 2024
पलक ने रविवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ISSF फाइनल ओलिंपिक क्वालिफिकेशन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही भारत…
 15 April 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोका। ओपिनिंग करने…
 15 April 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर करीब 400 रन बने और चेन्नई ने अंत…
 15 April 2024
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ा। अंत में यह दोनों टीमों के बीच अंतर बना। रोहित शर्मा…
 15 April 2024
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में शतक ठोक दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से…
 15 April 2024
मुंबई: प्यार छिड़कने वालों ने घरवालों से लड़कर लव मैरिज की और पहले दिन से ही लवर बेवफा निकल गया। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, किसके पास जाएं,…
 15 April 2024
मुंबई: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से परेशान हैं और तंग आ चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर…
 04 April 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स को (DC) को 106…
Advt.