7 खिलाड़ी जो आईपीएल के हर सीजन में ले चुके हैं हिस्सा, 2024 में भी धमाल मचाने को तैयार

Updated on 12-03-2024 12:28 PM
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को होगी। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अभी तक पहले खिताब का इंतजार कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह टूर्नामेंट का 17वां सीजन होगा। लीग के इतिहास में अभी तक 7 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले सभी 16 सीजन में हिस्सा लिया है। अब वो खिलाड़ी इस सीजन भी खेलने के लिए तैयार हैं। हम आपको उनके बारे में ही बताने जा रहे हैं।

शिखर धवन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) से आईपीएल की शुरुआत की थी। वह मुंबई इंडियंस के बाद डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल धवन के नाम 6000 से ज्यादा आईपीएल रन हैं।

मनीष पांडे

2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मनीष पांडे इस साल केकेआर के लिए खेलेंगे। पांडे ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। 170 मैच के आईपीएल करियर में वह 3808 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो सभी सीजन खेलने के बाद भी एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं। 2008 में दिल्ली के विराट कोहली को आरसीबी ने साइन किया था। विराट आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। हालांकि अभी तक उन्हें अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

रिद्धिमान साहा

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का नाम कई लोगों को चौंका सकता है। अंडर रेटेड खिलाड़ी रहे साहा आईपीएल 2008 के पहले मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। वह चेन्नई और गुजरात के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। 2014 सीजन के फाइनल में उन्होंने पंजाब के लिए शतक भी ठोका था।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं। दिल्ली के लिए डेब्यू करने के बाद वह मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, केकेआर, गुजरात लायंस और आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक का 2024 आखिरी सीजन माना जा रहा है। भारतीय टीम से बाहर रहे इस खिलाड़ी ने कमेंट्री भी शुरू कर दी है।

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं। इसके बाद भी आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन भी टीम चैंपियन बनी थी। सीएसके पर बैन लगने की वजह से धोनी 2016 और 2017 सीजन में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 2009 में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी अवॉर्ड मिला था। 2011 में रोहित मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। कप्तान के रूप में 5 और कुल 6 आईपीएल खिताब जीत चुके रोहित इस बार खिलाड़ी के रूप में लीग में हिस्सा लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
पेरिस ओलिंपिक में ट्रैक इस बार बैंगनी कलर का होगा। सामान्य रूप से ट्रैक लाल कलर में होता है। टोक्यो में हुए ओलिंपिक गेम्स में ट्रैक लाल कलर का था।पेरिस…
 15 April 2024
पलक ने रविवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ISSF फाइनल ओलिंपिक क्वालिफिकेशन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही भारत…
 15 April 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोका। ओपिनिंग करने…
 15 April 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर करीब 400 रन बने और चेन्नई ने अंत…
 15 April 2024
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ा। अंत में यह दोनों टीमों के बीच अंतर बना। रोहित शर्मा…
 15 April 2024
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में शतक ठोक दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से…
 15 April 2024
मुंबई: प्यार छिड़कने वालों ने घरवालों से लड़कर लव मैरिज की और पहले दिन से ही लवर बेवफा निकल गया। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, किसके पास जाएं,…
 15 April 2024
मुंबई: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से परेशान हैं और तंग आ चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर…
 04 April 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स को (DC) को 106…
Advt.