बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में नेपानगर क्षेत्र में कु छ शिकारियों ने लकड़बग्घे का शिकार कर उसके अवशेष को दफना दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस शिकार के मामले में आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में शक के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
क्या है मामला :
दरअसल कु छ शिकारियों ने लकड़बग्घे का शिकार कर उसके पंजे और अवशेषों को मिट्टी में दफना दिया था। यह पूरी घटना नेपानगर क्षेत्र के नावरा वन परिक्षेत्र के बाकड़ी गांव की है। पुलिस ने शिकार के मामले में जांच करते हुए 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दफन किये गए अवशेषों को पुलिस द्वारा बाहर निकालकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि लकड़बग्घे का शिकार कर उसके अवशेषों को नाले के पास दफन किया गया था। अनुमान है की शिकार किए एक से दो दिन हो चुके हैं। शक के आधार पर पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।