भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कर्मचारियों ने फि र मोर्चा खोला है। जुलाई से बड़े आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। पुरानी पेंशन स्कीम, डीए समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। पेंशनर्स की समस्याओं और मांगों को भी उठाया जाएगा। मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन चरण में आंदोलन करने का ऐलान किया है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार पर अधिकारी, कर्मचारी एवं पेंशनरों की लंबित मांगों के प्रति उदासीनता का आरोप भी लगाया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई मांगें ऐसी हैं, जो सालों से लंबित है। बावजूद सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते जुलाई से तीन चरणों में आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के 50 से ज्यादा कर्मचारी संगठन आंदोलन में शामिल होंगे। इसे लेकर बैठक भी हो चुकी है।