info@sabkikhabar.com +91 9425401800
Breaking News - - ★★ मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी बरामदगी, 70 करोड़ की ड्रग्स जब्त      ★★ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तीनों केस लखनऊ ट्रांसफर:सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत दी; PM के खिलाफ टिप्पणी का      ★★ दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है      ★★ शराब नीति केस में सिसोदिया की कस्टडी 14 दिन बढ़ी:     

फैमिली प्लानिंग के साफ्टवेयर पर अच्छा काम करने पर सम्मान; महिला आयोग ने किया आयोजन 

भोपाल के तारासेवनिया गांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ता मानिता अहिरवार बुधवार को दिल्ली में सम्मानित हुईं। फैमिली प्लानिंग के सॉफ्टवेयर में अच्छा काम करने पर यह सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह आयोजन किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम किया। आशा कार्यकर्ता मानिता ने परिवार कल्याण सामग्री प्रबंधन सॉफ्टवेयर (एफपीएलएमआईएस) में अच्छा काम किया। इसलिए मानिता का सिलेक्शन किया गया था।

सॉफ्टेयर के जरिए मांग और जरूरत का आंकलन
परिवार कल्याण के अस्थायी साधनों की पहुंच हर लक्ष्य दंपत्ति तक सुनिश्चित करने के लिए एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर के जरिए काम होता है। आशा कार्यकर्ताएं इसके जरिए स्थानीय मांग एवं आवश्यकता अनुसार माला एन गोलियां, छाया गोलियां, अंतरा, आईयूसीडी, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली की ऑनलाइन डिमांड की जाती है। इसमें आशा कार्यकर्ता मानिता ने बेहतर काम किया।

Bhopal   15/03/2023