Today Click 490
Total Click 380076
Date 23-02-19
By Sabkikhabar :12-10-2018 07:46
पेरिस: राफेल डील को लेकर उठे भारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री आज उस प्रोडक्शन यूनिट का दौरा करेंगी जहां राफेल फाइटर प्लेन बनाए जाते हैं। इस दौरान वे राफेल के प्रोडक्शन में हो रही प्रगति का जायजा लेंगी। इसी बीच सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत राफेल डील को लेकर आगे तक जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अंबानी को अपना पार्टनर चुनने का फैसला खुद दसॉल्ट एविएशन का ही था। अपने फ्रांस दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने वीरवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर बात की।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण के फ्रांस दौरे पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने ट्वीट किया कि राफेल डील की असलियत छिपाने का काम शुरू हो गया। इस डील को वैध ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। रक्षा मंत्री फ्रांस के साथ काल्पनिक बैठक का विवरण तैयार कर दोनों पक्ष इसे मीडिया में देने की सहमति व्यक्त करेंगे।
राहुल ने कहा कि निर्मला सीतारमण जी फ्रांस गई हैं। बताइए, क्या बड़ी आपात स्थिति है फ्रांस में, कि रक्षा मंत्री को फ्रांस में दसॉल्ट फैक्ट्री जाना पड़ा है? तो आप समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है। मीडिया को दबाया जा रहा है और हिंदुस्तान की रक्षा मंत्री बगैर कारण फ्रांस जा रही हैं। इससे साफ मैसेज क्या हो सकता है?